छत्तीसगढ़ में कोरोना ने बढ़ाया एक बार फिर टेंसन , रायपुर और दुर्ग जिला बना हॉटस्पॉट , पढ़े पूरी खबर
रायपुर , 03-07-2022 7:41:40 AM
रायपुर 02 जुलाई 2022 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है प्रदेश में शनिवार को 161 कोरोना के मरीज मिले हैं वही आज 104 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं , प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1040 हो गयी है । प्रदेश में आज पाजिटिविटी रेट 1.39 रही। 18 जिलों में आज 161 मरीज मिले हैं हालांकि 7 जिले उनमें से ऐसे हैं जहां 01 से 10 तक के बीच मरीज मिले हैं , जबकि 3 जिलों में आज कोई सक्रिय कोरोना मरीज नहीं है।
आज सबसे ज्यादा 37 मरीज दुर्ग जिले से मिले है , वहीं रायपुर जिले में 29 , बलौदाबाजार जिले में 11 , बिलासपुर में 18 , सरगुजा में 10 , सूरजपुर में 12 मरीज मिले हैं।
- अधिक जानकारी के लिए पेज को डाउनलोड करे -
















