छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक

रायपुर , 12/04/2026 4:49:57 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक

रायपुर 12 अप्रैल 2026 - राजधानी रायपुर में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस की कस्टडी में खड़े वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के यातायात थाना फाफाडीह का है, जहां पुलिस द्वारा जब्त एक मेटाडोर को अज्ञात चोर रात के अंधेरे में लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद अब पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल 2026 को प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने पर यातायात पुलिस ने मेटाडोर क्रमांक CG 12 BH 3683 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को थाना फाफाडीह के सामने सुरक्षार्थ खड़ा कर दिया गया था। चालक को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 अप्रैल की सुबह 11 बजे थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

बताया जा रहा है कि वाहन दो दिनों तक थाने के सामने ही खड़ा रहा। लेकिन 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोर थाने के सामने खड़ी मेटाडोर को लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वाहन गायब होने की जानकारी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो दिन तक अपने स्तर पर मेटाडोर की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अब इस मामले ने यातायात थाना फाफाडीह में पदस्थ ASI केशरी कुमार साहू की शिकायत पर गंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर राजधानी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH