छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी

महासमुंद , 13-04-2026 2:54:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी

महासमुंद 13 अप्रैल 2026 - महासमुंद जिले से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में थानेदार समेत पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आबकारी मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने पुलिस टीम ग्राम पचरी पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान परिवार वालों का गुस्सा भड़क गया और उन्होने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद काफी देर तक गांव में तनाव का माहौल व्याप्त रहा।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सांकरा टीआई उत्तम तिवारी पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्राम पचरी पहुंचे थे। यहां टीम आबकारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विजय और विनोद मार्कंडेय की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस टीम वाहन में बैठाने लगी, तभी दोनों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनके परिजन और अन्य लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पर टूट पड़े।

हमले की उग्रता इतनी थी कि पुलिसकर्मियों के सिर, सीने और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। टीआई उत्तम तिवारी, प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक इस हमले में लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में भी जमकर पत्थरबाजी कर कांच तोड़ दिए, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी की बहन हेमा मार्कंडेय पुलिस वाहन के सामने सड़क पर लेट गई ताकि आरोपियों को ले जाने से रोका जा सके।

हालांकि महिला आरक्षकों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे रास्ते से हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी कर सुरक्षित थाने ले जाने में सफल रही। घटना के बाद पुलिस ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विजय मार्कंडेय, विनोद मार्कंडेय, छगन, लीला, ज्योति, विमला, खुशबू, ढेला बाई, संतोष कुमार टंडन और हेमा मार्कंडेय शामिल हैं। वहीं लक्की, गुलशन और गजेंद्र मार्कंडेय अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH