एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला

उत्तर प्रदेश , 13-04-2026 5:30:23 AM
Anil Tamboli
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला

अमरोहा 13 अप्रैल 2026 - अमरोहा जिले के एक शादी घर में रविवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही दुल्हन से शादी करने के लिए दो अलग-अलग दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। लड़की के दरवाजे पर पहुंचते ही दोनों दूल्हे शादी की जिद पर अड़ गए,जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक दूल्हे को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई और दूसरे के साथ दुल्हन की शादी हुई। और मुरादाबाद से आए पुराने मंगेतर को बैरंग लौटना पड़ा। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।

दरअसल यहां की एक युवती का रिश्ता साल भर पहले मुरादाबाद निवासी एक रिश्तेदार के युवक के साथ तय हुआ था। सगाई के बाद दोनों परिवारों में लेन-देन और मेल-मिलाप भी हुआ। शादी की तारीख 12 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन हाल ही में किसी विवाद के चलते लड़की के पिता ने रिश्ता तोड़ दिया। उधर, लड़का पक्ष शादी की जिद पर अड़ा रहा क्योंकि कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारों को न्योता जा चुका था। मामला प्रतिष्ठा से जुड़ गया था।

रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिजनों ने आनन फानन में संभल निवासी दूसरे युवक से रिश्ता तय कर दिया और शादी की तारीख 12 अप्रैल ही रखी। रविवार दोपहर करीब दो बजे कैलसा बाईपास स्थित बैंक्वेट हॉल में संभल से बारात आई और शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। तभी मुरादाबाद वाला पुराना मंगेतर भी गाजे-बाजे और बारातियों के साथ वहां धमक पड़ा।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया और दुल्हन की मर्जी पूछी। दुल्हन ने परिजनों की पसंद और संभल से आए दूल्हे के साथ जाने की हामी भरी। इसके बाद पुलिस मुरादाबाद से आए दूल्हे को समझा-बुझाकर कोतवाली ले गई, ताकि विवाद न बढ़े। शाम तक उसे कोतवाली में बिठाए रखा गया। उधर, संभल के दूल्हे के साथ शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। देर शाम दुल्हन की विदाई के बाद पुलिस ने मुरादाबाद के दूल्हे और उसके बारातियों को भी घर भेज दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH