छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..

रायपुर , 12-04-2026 4:21:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..

रायपुर 12 अप्रैल 2026 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका पुलिस कांस्टेबल का पति रेलवे पुलिस में पदस्थ है। पति से विवाद के बाद महिला कांस्टेबल पुलिस कालोनी में अकेली ही रहती थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा आजाद चौक थाना में ही पदस्थ थी। उसका विवाह GRP (रेलवे पुलिस) में पदस्थ जवान से हुआ था। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं रहे। जिससे पति-पत्नी अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार जब पूजा ने शाम के वक्त अपने पति को वीडियों काॅल किया था। बातचीत के दौरान उसने आत्महत्या करने की बात कहकर काॅल काट दिया।

इसके बाद उसके पति ने आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देने के साथ ही खुद भी भागते हुए घर पहुंचा। घर का दरवाजा तोड़ कर पुलिस और पति घर के अंदर पहुंचे। महिला कांस्टेबल को तुरंत फंदे से उतारकर सीपीआर देकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतका के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उनके सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH