छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

रायपुर , 12/04/2026 5:36:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

रायपुर 12 अप्रैल 2026 - रायपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर ग्राम भैसा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद युवक ट्रेलर के नीचे फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक किसी काम से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर आस पास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खरोरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को ट्रेलर के नीचे से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..

छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..

छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर

सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH