छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

बलौदा बाजार , 13/04/2026 6:03:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

बलौदाबाजार 13 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कटगी गांव में बीते दिनों हुए बवाल, दहशतगर्दी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। भागवत थवाइत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी के बाद आज कटगी गांव में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। वहीं, घटना के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में संलिप्तता को देखते हुए पत्र जारी कर भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक युवा कांग्रेस के पद से हटा दिया है।

दरअसल, पूरा विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ, जब कटगी गांव में भागवत थवाइत और उसके पिता संतोष थवाइत को उनके ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचते हुए गांव की महिला कमांडो टीम ने पकड़ा था। महिला कमांडो द्वारा मना करने पर पिता पुत्र ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत कसडोल थाने में की गई, लेकिन आरोप है कि, पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। आक्रोशित ग्रामीणों ने जनदर्शन में भी शिकायत की, फिर भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। इसी बीच, लगातार शिकायतों से नाराज भागवत थवाइत ने देर शाम अपने साथियों के साथ कटगी गांव में रैली निकालकर गाली-गलौज और धमकी देते हुए दहशत का माहौल बना दिया। इस दौरान एक ग्रामीण की जमकर पिटाई भी कर दी गई।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग ढाबे पहुंच गए, जहां उन्होंने आरोपी पिता संतोष थवाइत की पिटाई कर दी, जबकि भागवत अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर कसडोल पुलिस और एडिशनल एसपी पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीण देर रात करीब 3 बजे तक कसडोल थाने में डटे रहे।

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी भागवत थवाइत, उसके पिता संतोष थवाइत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH