खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
जालौर 28 जून 2022 -  राजस्थान के जालौर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां टायर फटने की वजह से सड़क पर खड़े ट्रेलर को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के आहोर क्षेत्र के सेदरिया प्याऊ के पास देर रात खड़े ट्रेलर में कार घुसने से बड़ा सड़क हादसा हो गया. सभी मृतक चरली गांव के निवासी थे जो कार से तखतगढ़ से चरली की ओर आ रहे थे. जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के सेदरिया प्याऊ के पास देर रात टायर फटने से खड़े ट्रेलर में तेज गति से आ रही कार  पीछे से घुस गई. पुलिस ने पांचों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल और जिला कलेक्टर निशांत जैन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फिलहाल पांचों के शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बता दें कि आहोर से तखतगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे 325 पर एक कार तखतगढ़ से चरली आहोर की ओर तेज गति से आ रही थी. इसी दौरान आहोर के सेदरिया प्याऊ के पास सड़क पर टायर फटने से ग्रेनाइट ब्लॉक से भरा एक ट्रक खड़ा था. कार की स्पीड बहुत ज्यादा होने से वह अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई जिसके बाद कार सवार 5 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने घटना के बाद बताया कि खड़े ट्रेलर में कार घुसने से 5 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार हादसे में कमलेश कुमार, छगनलाल, रामाराम, दिनेश, मानाराम की मौत हो गई.

वहीं देर रात हुए दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि जालौर आहोर क्षेत्र में सरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मेरी शोकाकुल परिजनों के साथ गहरी संवेदना है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH