छत्तीसगढ़ के जवान ने सो रहे अपने साथी जवानों पर बरसाई गोलियां , दो की मौत , आरोपी जवान फरार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के जवान ने सो रहे अपने साथी जवानों पर बरसाई गोलियां , दो की मौत , आरोपी जवान फरार
पठानकोट 27 जून 2022 -  पंजाब में पठानकोट जिले के मीरथल कैंटोनमेंट स्थित 15 गार्ड बटालियन में सेना के एक जवान ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के नंगलभूर थाने की पुलिस के मुताबिक मरने वालों में बंगाल के हुबली जिले के नीर बोएपुर निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के लातूर जिले के बड़ेगांव निवासी तेलांगी सूर्यकांत शशिराव शामिल हैं। आरोपित जवान लोकेश कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बजार, गांव गदीदां का रहने वाला है।

सेना की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर नंगलभूर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में नायक पन्नी राजू ने बताया कि हवलदार गौरी शंकर, तेलांगी सूर्यकांत और आरोपित लोकेश कुमार एक ही बैरक में रहते थे। एक समय में तीन-तीन जवान ड्यूटी पर रहते हैं। रविवार रात करीब एक बजे वह भी ड्यूटी पर तैनात थे।

आरोपित लोकेश बैरक के बाहर निगरानी पर था। रात करीब दो बजे तेलांगी व गौरी शंकर सहित तीनों बैरक में पहुंचे और सो गए। नायक पन्नी राजू ने बताया कि रात करीब ढाई बजे गोलियों की आवाज आई। उसने देखा कि लोकेश के हाथ में राइफल थी। वहीं, पास में हवलदार तेलांगी और गौरी शंकर खून से लथपथ तड़प रहे थे। इसी दौरान बाकी जवान भी उठे तो आरोपित राइफल छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने घायलों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सेना की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

एक सैन्य अधिकारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस इनसास राइफल से आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया, वह हवलदार गौरी शंकर के नाम पर जारी की गई थी। जब वह रात को पैट्रोलिग से लौटे तो हवलदार गौरी शंकर ने सभी हथियारों को बैरक की अलमारी में रखा और ताला लगाकर चाबी तकिये के नीचे रख ली थी। इसके बाद वह सो गए थे। आरोपित लोकेश ने हवलदार गौरीशंकर के तकिये के नीचे से चाबी लेकर अलमारी खोलकर राइफल निकाल ली और फायरिग कर दी।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH