बड़ा सड़क हादसा , मालवाहक वाहन नाले में गिरी , हादसे में 7 लोगों की मौत और 3 की हालत गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , मालवाहक वाहन नाले में गिरी , हादसे में 7 लोगों की मौत और 3 की हालत गंभीर
गोकाक 26 जून 2022 -  कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार सुबह की है जब गोकाक से बेलगावी जा रहा एक मालवाहक वाहन कनाबर्गी गांव के पास के नाले में जा गिरा, इस गाड़ी पर कई मजदूर सवार थे। 7 की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि 3 को बेहद गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी मजदूर गोकाक के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए बेलगावी शहर जा रहे थे, घटना की वजह ड्राइवर का गाड़ी पर से संतुलन खोना बताया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार- 'गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे और इनका वाहन कानाबारगी गांव में 'बल्लारी नाला' में गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घयालों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।'

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़िता परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH