आफत की बारिश , 24 घंटों में 7 की मौत , 02 लाख 85 हजार से अधिक लोग हुए बेघर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आफत की बारिश , 24 घंटों में 7 की मौत , 02 लाख 85 हजार से अधिक लोग हुए बेघर
गुवाहाटी 24 जून 2022 -  असम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में दो बच्चों समेत 7 की मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने अब तक 02 लाख 84 हजार 875 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है। प्रदेश के 35 जिलों में से 30 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार अब तक 107 लोगों की जान जा चुकी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार असम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में असम के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। केंद्र सरकार असम में स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।'

पीएम मोदी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। वे निकासी अभियान चला रहे हैं। वह प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं। निकासी प्रक्रिया के तहत वायुसेना ने 250 से अधिक उड़ाने भरी हैं। उन्होंने कहा, 'असम सरकार के मंत्री और अधिकारी जिलों में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। एक बार फिर हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।

वही राज्य के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक महीने के लिए टाल दिया है। शिक्षा विभाग के सचिव भारत भूषण देव चौधरी ने एक अधिसूचना जारी की। कहा कि अवकाश 25 जून से शुरू होकर 25 जुलाई को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, कई स्कूलों को राहत शिविरों के रूप में नामित किया जा रहा है। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में स्कूल प्रभावित और क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्कूलों को बंद करने से अकादमिक नुकसान हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH