तलाक दिलाने का झाँसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने विवाहिता के साथ किया रेप , उसके बाद करने लगा ब्लैकमेल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तलाक दिलाने का झाँसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने विवाहिता के साथ किया रेप , उसके बाद करने लगा ब्लैकमेल
हिसार 19 जून 2022 -  हरियाणा के हिसार शहर की एक युवती ने आजाद नगर के कुलदीप बेरवाल नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मोबाइल से फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने और 3 बार गर्भपात करवाने व जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद सहित 2 के खिलाफ दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, जान से मारने की धमकी देने और एस.सी.-एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसने अप्रैल 2019 में एक युवक के साथ लव मैरिज की थी और वह गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करती थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति के साथ मनमुटाव हो गया। 

जिसके बाद वह अक्टूबर 2019 में पति से तलाक लेने के लिए यहां कोर्ट में गई थी। वहां मेरी मुलाकात आजाद नगर के कुलदीप बेरवाल के साथ हुई। वह साल 2017 से मेरा फेसवुक फ्रैंड चला आ रहा था। मैंने उसको मामला बताया तो उसने कहा कि मेरा एक दोस्त वकील है। वह तुमको तलाक के पहलुओं के बारे में समझा देगा। कुलदीप ने 22 अक्टूबर 2019 को फोन कर मुझे कहा कि तलाक के मसले पर बात करनी है, नागोरी गेट के पास कैफे में आ जाओ। युवती ने कहा कि मैं वहां गई तो वह कैफे न होकर होटल था। कुलदीप ने वहां मुझे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोशी में एक कमरे में ले जाकर और दुष्कर्म कर मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच ली। 

कुलदीप फोन व व्हाट्सएप पर संपर्क में रहकर मुझे शादी करने का झांसा देता रहा। उसने जून 2020 में कॉल कर मुझे गुरुग्राम से बुलाया । वह मुझे यहां बस अड्डे के पास के होटल में ले गया और दुष्कर्म कर शादी करने का वायदा किया। बार-बार दुष्कर्म करने से वह 3 बार गर्भवती हुई और आरोपी ने तीनों बार गर्भपात करवा दिया। 

वह फरवरी 2022 में मुझे शिमला ले गया और वहां भी होटल में दुष्कर्म किया। उसने इस साल 20 फरवरी को जातिसूचक टिप्पणी करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने अपने दोस्त से मेरी फोन पर बात करवाई तो उसने भी मुझ पर जातिसूचक टिप्पणी की। मेरी नौकरी छूट गई और मैं डिप्रेशन में आ गई। मैंने 12 जून को परिजनों को आपबीती बताई। परिजन कुलदीप के घर बात करने गए। मगर उन्होंने शादी करवाने से साफ इन्कार कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने नामजद कुलदीप व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH