15 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार गिरफ्तार , ट्रेडिंग कंपनी के संचालक से ले रहा था रिश्वत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार गिरफ्तार , ट्रेडिंग कंपनी के संचालक से ले रहा था रिश्वत
यमुनानगर 19 जून 2022 -  हरियाणा के यमुनानगर आढ़ती से गेहूं की पेमेंट जारी कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित फूड इंस्पेक्टर प्रतापनगर में तैनात है और उसे छछरौली से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पंचकूला विजिलेंस ने की है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

छछरौली निवासी गुरचांद की प्रतापनगर अनाज मंडी में हरिओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। उनके पास 12 अप्रैल को डारपुर निवासी आनंद किशोर ने गेहूं बेचा था। इस गेहूं का उनकी बेटी अलका के नाम जे फार्म 242902 कटा था। 01 लाख 30 हजार रुपये इस गेहूं की पेमेंट किसान को मिलनी थी। 

विजिलेंस को दी शिकायत में गुरचांद ने बताया कि 16 जून को कुछ पेमेंट अलका के नाम जारी कर दी थी। शेष करीब 75 हजार रुपये की पेमेंट बकाया था। इसके लिए बार-बार किसान उन पर दबाव बना रहा था। जब इस बारे में फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार से बोला, तो वह 45 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने लगा। जिस पर इस बारे में विजिलेंस को शिकायत दी थी। 

पंचकूला विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयपाल आर्य ने बताया कि उनके पास आढ़ती ने शिकायत दी थी। जिस पर रेड पार्टी तैयार की गई। आढ़ती को 15 हजार रुपये रंग लगाकर दिए गए। जिस पर तय योजना के अनुसार आढ़ती ने फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार को छछरौली में बुलाया। जैसे ही फूड इंस्पेक्टर ने पैसा पकड़ा, तो इशारा पाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH