जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर बेटे ने पिता पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला
जांजगीर चाम्पा , 11-06-2022 4:36:10 AM
जांजगीर चाम्पा 10 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 17 मई 202 को प्रार्थी केदारनाथ कश्यप उम्र 46 वर्ष निवासी कटनई ने अकलतरा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी केदारनाथ कश्यप और उसका बेटा सूरज कश्यप सब्जी बेचने का काम करते है प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र से सब्जी बिक्री का हिसाब पूछने पर उसके पुत्र द्वारा गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये अपने पास रखे ब्लेेड से प्रार्थी के कलाई को मार कर चोंट पहुंचाया है।
प्रार्थी केदारनाथ कश्यप की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमाक 195/2022 धारा 294 , 506 , 324 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान प्रार्थी को लगी चोट गम्भीर प्रकृति का पाये जाने पर प्रकरण में धारा 326 भादवि जोड़ी गई
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी सूरज कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी कटनई द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त ब्लेड को पेश करने पर उसे जप्त कर आज दिनांक 10 जून 2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लखेश केंवट , सहायक उप निरीक्षक विजय शर्मा , आरक्षक विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदान रहा।
















