जांजगीर चाम्पा - बोरवेल्स ट्रक की चपेट में आ कर मोटर मैकेनिक की मौके पर ही मौत

जांजगीर चाम्पा , 10-06-2022 10:35:39 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बोरवेल्स ट्रक की चपेट में आ कर मोटर मैकेनिक की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा 10 जून 2022 -  जांजगीर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 49 पर नवापारा गांव के करीब एक बोरवेल वाहन की चपेट में आकर मोटर मैकेनिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने दुर्घटनकारित बोरवेल वाहन को जब्त कर लिया है ड्राइवर फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर निवासी मोटर मैकेनिक नरसिंह गोंड उम्र 32 साल और उसका हेल्पर रोहित यादव उम्र 21 साल 09 जून की शाम अपने काम से जा रहे थे वे नेशनल हाइवे 49 पर बोरवेल मशीन लोड ट्रक के बगल बगल चल रहे थे इसी दौरान उन्होंने ओवर टेक करने का प्रयास किया और ठीक उसी दौरान बोरवेल लोड ट्रक नवापारा की ओर जाने के लिया मुड़ा जिसकी वजह से बाइक सीधे बोरवेल लोड ट्रक में जाकर फंस गई, बाइक में सवार नरसिंह गोंड और रोहित यादव ट्रक में फंस कर काफी दूर तक घसीटते चला गया इस घटना में नरसिंह का पेट फट गया उसकी अंतडिया बाहर आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं रोहित यादव कमर टूट गई पैर भी टूट गया इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। 

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के आरक्षक जसवाल और चालक हितेश यादव ने मौके की गंभीरता को देखते हुए संजीवनी 108 को बुलाया और घायल को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया वहीं मृतक के शव को जिला हॉस्पिटल के मर्चुरी भेजा गया। घटना के बाद बोरवेल लोड ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोरवेल लोड ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH