जांजगीर चाम्पा - पुलिस अधिकारी ने मातहतों को आदेश दिया , उठा लो रे , और उठ गए 40
जांजगीर चाम्पा , 10-06-2022 6:05:02 AM
जांजगीर चाम्पा 09 जून 2022 - चाम्पा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने एवं पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने के उद्देश्य से तथा नो पार्किंग जोन में खड़ी वाहनों पर कार्यवाही करने के लिए दिनांक 08.06.22 को पुलिस एवं थाना चाम्पा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़े 40 दोपहिया वाहनों को लिफ्टर वाहन की मदद से नो पार्किंग जोन से लिफ़्ट कर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई
चाम्पा शहर में आने वाले राहगीर एवं नागरिकों के वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुकान, प्रतिष्ठान के मालिकों एवं अस्पताल के संचालकों को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु समझाईश दी गई।
















