अब जांजगीर चाम्पा जिले के सडको पर फसल उगाने की नही आएगी नौबत

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अब जांजगीर चाम्पा जिले के सडको पर फसल उगाने की नही आएगी नौबत
जांजगीर चाम्पा 09 जून 2022 -  बारिश से पहले जिले के महत्वपूर्ण सड़कों में बने गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द ही सभी सड़के बेहतर बनने के साथ लोगो के आवागमन को भी बेहतर बनाएंगे। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला द्वारा बरसात से पहले सड़कों के मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए जाने के पश्चात निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसियों द्वारा सड़कों को संवारने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नई सड़कें बनने के साथ वर्तमान सड़कों की हालत ठीक हो जाने से न सिर्फ आमनागरिकों को बेहतर आवागमन नसीब होगा, अपितु एक गाँव से दूसरे गाँव और एक शहर से दूसरे शहर तक विकास के द्वार भी खुल जाएंगे।
     
जिले में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा शहर की सड़कों में भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किए जाने के साथ अतिक्रमण हटवाकर चौड़ीकरण और रुट डाइवर्ट की व्यवस्था भी बनाई गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित भी किया है कि बरसात से पहले जिले के सभी सड़कों में सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को अन्य सड़क निर्माण एजेंसी से समन्वय बनाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के साथ ही अधिकारियों ने इस दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आमनागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़कों के अधूरे निर्माण और मरम्मत के कार्यों को पूरा किया जा रहा है। 

गाँव को गाँव से जोड़ने वाली और गाँव को शहर से जोड़ने वाली सड़कों के अधूरे कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लछनपुर-मड़वा से रैनपुर- गोवाबन्द तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क का काम शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से आसपास के अनेक गाँव के ग्रामीणों को जांजगीर चाम्पा आने में सहूलियत होगी। रैनपुर के ग्रामीण ईश्वर सिंह का कहना है कि मार्ग में कई जगह गड्ढ़े बन गए थे। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती थी। अब सड़क नया बनाया जा रहा है। ऐसे में आवागमन बहुत आसान हो जाएगा। इस मार्ग को भी बारिश से पूर्व पूरा किया जाना तय किया गया है। इस सड़क के बनने से मड़वा से रैनपुर-गोवाबन्द के अलावा पहरिया जाने और पहरिया से पंतोरा की ओर आसानी से पहुँचा जा सकेगा।
अब जांजगीर चाम्पा जिले के सडको पर फसल उगाने की नही आएगी नौबत

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH