जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की नई पहल , अब छोटी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालयों तक जाने की नही पड़ेगी जरूरत

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की नई पहल , अब छोटी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालयों तक जाने की नही पड़ेगी जरूरत
जांजगीर चाम्पा 08 जून 2022 -  अपनी छोटी छोटी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालयों तक का दौड़ लगाने वाले आम नागरिकों को अब यहाँ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही उन्हें अपना कीमती समय और पैसा आने-जाने में खर्च करना पड़ेगा। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक बार फिर जिले के आमनागरिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तहसील, जनपद और एसडीएम लेबल पर कार्यालयों में सप्ताह में एक दिन जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। यहाँ आमनागरिकों की समस्याएं सुनी जाए और अपने स्तर पर निराकरण हो सकने वाले आवेदन का निराकरण सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर की इस पहल का बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा पाएंगे। उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सकेगा।
      
कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अभिनव पहल करते हुए 01 जून से जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में प्रतिदिन जन समस्या निवारण शिविर प्रारम्भ कराई गई है। कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक लगने वाले इस शिविर में डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी आमनागरिकों के आवेदन लेने और निराकरण के लिए लगाई गई है। कलेक्टर, अपर कलेक्टर द्वारा भी समय-समय पर स्वयं भी इस शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आवेदन लिया जाता है। कलेक्टोरेट के शिविर में आवेदन प्राप्त करने के दौरान कलेक्टर ने पाया कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण अपने मामूली समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय पहुँच रहे हैं। जो समस्या गाँव, तहसील, जनपद और एसडीएम स्तर पर निराकृत हो सकती है उसे भी लेकर लोग जिला मुख्यालय आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें आने जाने का किराया और समय भी बर्बाद करना पड़ रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने ऐसे गरीब और पीड़ित परिवारों का मर्म समझते हुए और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तहसील, जनपद और एसडीएम स्तर पर सभी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से सप्ताह में एक दिन कार्यालयीन समय पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर लोगों से आवेदन लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने कहा है कि वे आमनागरिकों के साथ शालीनता से पेश आए और पीड़ितों की बात सुनते हुए उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में काम करें। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए। कोई भी अफसर लालफीताशाही जैसा रवैया न अपनाएं। सभी निष्ठावान होकर जनता के हित में काम करें।

कलेक्टर ने जिले के हर गाँव की समस्याओं को सुलझाने की भी नई व्यवस्था लागू की है। उन्होंने तय किया है कि ग्राम स्तर पर निराकृत हो सकने वाली समस्याओं का निराकरण वहीं सुनिश्चित कर दिया जाए। ग्रामीणों को अपना काम छोड़कर बाहर कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े। इसके लिए उन्होंने ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी तो नियुक्त करने के निर्देश दिए ही हैं, साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि गाँव में किसी एक महत्वपूर्ण स्थान पर स्थानीय अधिकारी सप्ताह में अपनी उपस्थिति देकर आवेदन लेने के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाए।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH