ट्रक ने मारी SUV को टक्कर , हादसे में 08 लोगो की मौत , शादी समारोह से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक ने मारी SUV को टक्कर , हादसे में 08 लोगो की मौत , शादी समारोह से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा
बाड़मेर 07 जून 2022 -  जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में जालोर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी सांचोर के निवासी बताए गए हैं जो विवाह समारोह से आ रहे थे, तभी ट्रक और SUV गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

देखते ही देखते परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रक बालोतरा से कपड़े की गाठें भर अमदाबाद जा रहा था। वही तीन गाड़ियां सेड़िया से कांधी की ढाणी शादी प्रोग्राम में निकली थीं। दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे थी, वह घर पहुंच गए थे। एक्सयूवी गाड़ी पीछे थी और उनके साथ एक गाड़ी उनके पीछे चल रही थी। इसी दौरान ट्रक और SUV गाड़ी के बीच आमने सामने टक्कर हो गई ।

घटना गुडामालानी से महज 5 किलोमीटर रामजी का गोल की तरफ बांटा फांटा की है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडामालानी लाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वही तीन घायलों को सांचौर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की और मौतों की। एक गंभीर घायल है उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया, जिसे गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया, इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हों गया , जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार SUV व ट्रक के बीच बांटाफांटा के पास भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें पूनमाराम पुत्र धीमा राम व उनके पुत्र मनीष पुत्र पूनमाराम निवासी खारा, प्रिंस पुत्र मांगीलाल निवासी सेड़िया, भागीरथ पुत्र पोखरा राम निवासी जुंजाणी ,भीनमाल व मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां प्रकाश पुत्र पेमा राम निवासी गोलिया गरवा को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया व प्रकाश पुत्र हरजीराम निवासी खारा को सांचौर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया की मृत्यु हो गई वही प्रकाश पुत्र हरजी राम का इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH