इन दोनों के चेहरे को देख कोई फैसला मत कीजिए , बल्कि इनके कारनामे जान कर सजग रहिये

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इन दोनों के चेहरे को देख कोई फैसला मत कीजिए , बल्कि इनके कारनामे जान कर सजग रहिये
जोधपुर 06 जून 2022 -  ये शातिर कपल गुजरात के है लेकिन इन दोनों ने मिल कर राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक में करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है। करीब 06 साल तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाली बंटी और बबली को आखिरकार जोधपुर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर ही लिया।

पति पत्नी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं पुलिस ने बताया कि गुजरात के मुकुल और मेघना कोष्ठी इतने शातिर हैं कि अब तक राजस्थान के पाली , श्रीगंगानगर , जयपुर से लेकर महाराष्ट्र में 20 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। 

पति-पत्नी पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं जोधपुर पुलिस ने दोनों को  वडोदरा में इनके ही एक साथी की मदद से गिरफ्तार किया है। मुकुल और मेघना कपड़ों के शोरूम की फ्रेंचाइजी देने के नाम से ठगी करते हैं। 

अप्रैल 2016 में जोधपुर के रातानाडा के डिफेंस लैब रोड स्थित निवासी सन्नी चेटवानी के साथ दोनों ने 42.50 लाख रुपए की ठगी की थी। दोनों ने खुद को मेल्स स्क्वायर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताया और फ्रेंचाइजी देने की बात कही थी

इसके लिए सन्नी को 01 लाख रुपए किराया और 15 प्रतिशत बेचान राशि देने का झांसा दिया। दोनों ने 19 अगस्त 2016 को फ्रेंचाइजी शुरू की। इसके बाद न तो स्टॉक भेजा, ना ही महीने का किराया दिया। इसके बाद पीड़ित ने उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया था। जयपुर में भी इन पर तीन केस दर्ज हैं। विद्याधर नगर थाने के एएसआई मदन कुमावत ने बताया कि इन तीनों मामले में 3 करोड़ रुपए की ठगी है। आरोपियों ने पाली और चुरू से भी ठगी की है। पुलिस के अनुसार एक मामले में जनवरी 2016 में पीड़ित रेखा वर्मा ने विद्याधर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH