30 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , इस मामले में फसाने की धमकी दे कर मांगी थी रिश्वत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
30 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , इस मामले में फसाने की धमकी दे कर मांगी थी रिश्वत
जींद 06 जून 2022 -  हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दे कर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते सदर थाना सफीदों में तैनात हवलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है , स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक गांव बापोली पानीपत निवासी विशाल ने स्टेट विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि वह पहचान वाले से बाइक मांगकर कार्यवश 03 मार्च को गोहाना गया हुआ था। गोहाना पुलिस ने कागजात न होने पर बाइक को जप्त कर लिया था जब जांच की गई तो बाइक सफीदों से चोरी हुई पाई गई। 

जिसका सदर थाना सफीदों में गांव हाट निवासी मनजीत की शिकायत पर 05 दिसम्बर 2021 को अपराध दर्ज हुआ था जिससे बाइक वह मांगकर लाया था उसका नाम गांव खानपुर कलां सोनीपत निवासी अभिषेक को सदर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। सदर थाना सफीदों का जांच अधिकारी हवलदार विनोद कुमार मुकदमे से पीछा छुड़़वाने की एवज में 30 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। राशि न देने पर मुकदमे में फांसकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है।

शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार बलजीत , ASI कमलजीत , कुलदीप व अन्य कर्मियों को शामिल किया गया और डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सिंचाई विभाग के एक्सईन राजीव को नियुक्त किया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता विशाल को 500-500 के 60 नोट डयूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवा व पाउडर लगाकर थमा दिए। 

संपर्क साधने पर हवलदार विनोद ने शिकायतकर्ता को सफीदों अदालत परिसर के सामने बुला लिया। रिश्वत राशि के थमाने के बाद इशारा मिलते ही टीम ने हवलदार विनोद को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर उसकी पेंट की जेब से 30 हजार की रिश्वत राशि बरामद हो गई। हाथ धुलवाने पर उनका रंग लाल हो गया। 

स्टेट विजीलेंस ब्यूरो ने विशाल की शिकायत पर हवलदार विनोद के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है। स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हवलदार को मुकदमे में न फंसाने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित हवलदार से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH