ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म , सास बोली बड़े बड़े घरों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म , सास बोली बड़े बड़े घरों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं
पानीपत 06 जून 2022 -  हरियाणा के पानीपत जिले की पॉश सोसायटी यमुना एन्क्लेव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। बेटे की शादी के 6 माह बाद ही उसकी पत्नी को ससुर ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। रिश्तों की मर्यादा यहीं खत्म नहीं हुई, बहू को दुख तब और ज्यादा हुआ, जब उसने इस बारे में सास-ननद और पति को बताया तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया।

सास ने तो यहां तक कह दिया कि बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है। ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। पति ने इन बातों को सुनने के बाद पीड़िता से मारपीट भी की। ससुरालजनों की दरिंदगी भरी प्रताड़ना सहन करने के बाद बहू मायके चली गई। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ IPC की धारा 376 व छेड़छाड़ करने की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में यमुना एनकलेव पानीपत निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर की हरकतें उसके साथ ठीक नहीं थी। आरोपी ससुर अकसर कोई न कोई बहाना बनाकर उसके करीब जाने की कोशिश करता रहता था। 26 अक्टूबर 2021 को पति किसी काम से दिल्ली गए थे।

घर पर सास व ननद थी। उक्त रात को बहू को करीब एक बजे रसोई में पानी पीने जा रही थी। इसी दौरान ससुर भी रसोई में आ गया और पीछे से पकड़ लिया। ससुर ने जबरदस्ती गलत नीयत से छाती पर हाथ मारा। फिर खींचकर ड्राइंग रूम में ले गया, जहां उसे सोफे पर पटक दिया। इसके बाद ससुर ने मुंह दबा दिया और छेड़छाड़ करते हुए कपड़े उतारने लगा। चिल्लाने पर ससुर ने उसे छोड़ दिया।

इस बारे में जब उसने सास और ननद को बताया तो उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है। यही बात पति को बताई तो उसने इन बातों पर यकीन नहीं किया। इसके विपरीत पति ने उसके साथ मारपीट की। पति और सास-ननद के मुंह से ऐसी बातें सुनकर वह परेशान हो गई और अपने मायके आ गई। मायके आकर परिजनों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH