नदी में नहाने के दौरान सात युवतियां डूबी , सभी की मौत , पूरे गाँव मे मातम पसरा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में नहाने के दौरान सात युवतियां डूबी , सभी की मौत , पूरे गाँव मे मातम पसरा
कुड्डालोर 05 जून 2022 -  तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में नदी में नहाते समय 7 लड़कियां पानी में डूब गईं. मामले की सूचना ​मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से निकाला गया, लेकिन डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. शवों को कुड्डालोर के अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कुचिपलयम के पास गेडिलम नदी पर बने चेक डैम पर सात लड़कियां नहाने गई थीं. इसी दौरान वे डूब गईं. इसी दौरान नदी में नहाते समय दो लड़कियां गहराई में चली गईं. वे जब डूबने लगीं तो मदद के लिए चिल्लाईं. लड़कियों की आवाज सुनकर अन्य लड़कियां उनकी मदद के लिए उनकी ओर बढ़ीं, लेकिन वे भी डूब गईं. पानी में डूबने से सातों लड़कियों की मौत हो गई. इनमें 16 वर्षीय सुमुथा, 19 वर्षीय नवनीता, 19 वर्षीय प्रिया, 15 वर्षीय मोनिका, 17 वर्षीय संगीता, 14 वर्षीय प्रियदर्शिनी और 12 साल की काविया शामिल हैं।

सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से लड़कियों की तलाश की गई. इस दौरान सभी लड़कियों के शव बरामद हुए. शवों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर राज्य के कृषि मंत्री एम आर के पन्नीरसेलवन अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH