यह महिला सब इंस्पेक्टर तो निकली सबका बाप , किये ऐसे ऐसे कारनामे की उड़ गए अधिकारियों के होश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यह महिला सब इंस्पेक्टर तो निकली सबका बाप , किये ऐसे ऐसे कारनामे की उड़ गए अधिकारियों के होश
जोरहाट 04 जून 2022 -  असम पुलिस की सब इंस्पेक्टर ने खुद को बचाने के लिए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जिससे उसने शादी तय की थी. पुलिस की वर्दी पहनकर अपने मंगेतर के साथ मिलकर इस महिला पुलिस अधिकारी ने ठगी का ऐसा खेल रचा था कि जिसका खुलासा होने पर हर कोई हैरान है. लेकिन जब पूरे मामले का पता चला तो ये महिला इंस्पेक्टर अब खुद भी सलाखों के पीछे है।
 
असम पुलिस में इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ओएनजीसी में नौकरी लगवानों के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थीं।

हैरानी की बात ये है कि शुरुआती तौर पर खुद को पाक साफ दिखाने के लिए सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा ने FIR दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था. इस दौरान जुनमणी राभा नगांव जिले में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थी. उसी समय राभा ने अपने मंगेतर को उसके द्वारा किए गए कथित अपराधों के बारे में पता चलने के बाद गिरफ्तार किया था. बता दें कि सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा एक साल से अधिक समय से राणा पराग के साथ रिश्ते में थी और बीते साल अक्टूबर में उसके साथ सगाई कर ली थी।

आरोपी राणा पराग ने कथित तौर पर तेल और प्राकृतिक गैस निगम के जनसंपर्क अधिकारी होने का झूठा दावा किया था और ओएनजीसी में नौकरी देने का वादा करके कई लोगों से लाखों रुपये ठगे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने राणा के घर से ओएनजीसी की 11 फर्जी मुहरें और फर्जी पहचान पत्र समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे. वहीं इस मामले के तार अधिकारी जुनमणी राभा से जुड़े होने के संदेह पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी।

माजुली के SP गौतम बोरा के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों तक हुई पूछताछ में जुनमणी राभा ने कई सनसनी खेज खुलासे किये , जिसके तहत आज माजुली पुलिस ने आईपीसी की धारा 170/ 406/ 419/420/468/471/472/120B के तहत मामला दर्ज कर सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा के केनरा बैंक के खाते में 11,33,174 रुपए और एक्सिस बैंक के खाते में 9,14,269 रुपए अज्ञात स्त्रोतों से जमा कराया गए थे जिसका हिसाब जुनमणी राभा नहीं दे पायी. वहीं इन पैसों की बरामदगी को लेकर पता चला है कि सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा के नेतृत्व में उसका मंगेतर पराग लोगों को अपने झांसे में फंसा लेता था. कयास लगाया जा रहा है कि अधिकारी जुनमणी राभा ने खुद की पोल खुलने से बचने के लिए मंगेतर को गिरफ्तार कर अपने हिसाब से कार्रवाई कर रही थी. बहरहाल, माजुली पुलिस ने सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH