जांजगीर चाम्पा - टीम विजय को मिली एक और सफलता , 8 माह से फरार रेप का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 03-06-2022 9:43:13 PM
जांजगीर चाम्पा 03 जून 2022 - प्रार्थिया ने थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई की 20.07.2021 के शाम को उसकी लड़की घर से सामान खरीदने दुकान जा रही हूं बोलकर निकली थी वापस नही आने पर आसपास के व्यक्तियों व रिश्तेदारो से पूछताछ करने पर लड़की के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कही भाग ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 152/ 21 धारा 363 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
अपहृता द्वारा अपने कथन में अजय भारद्वाज द्वारा दुष्कर्म करना बतायी है। जिस पर मामले में धारा 376 भादवि 04 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई
आरोपी के बैंगलोर कर्नाटक में छुपे होने होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना कर घेराबन्दी कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी अजय भारद्वाज उम्र 24 वर्ष निवासी पाड़ाहरदी को दिनांक 02.06.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद मन्नेवार , आरक्षक जय प्रकाश उरांव और महिला आरक्षक राजकुमारी खरे का सराहनीय योगदान रहा
















