जांजगीर चाम्पा पुलिस की कमान अब विजय के हाथों में है , जो सही के साथ सही और गलत के साथ गलत करने की हिम्मत रखता है
जांजगीर चाम्पा , 03-06-2022 6:43:06 AM
जांजगीर चाम्पा 02 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा विगत 02 दिनों में कुल 119 मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही किया गया
है जिसमे उक्त वाहन चालकों से कुल 40600 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया
सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।
03 वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु जिला परिवहन कार्यालय को भेजा गया है
वाहन चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठकर चलने वालेे 35 वाहनों पर 07 हजार 08 का जुर्माना , नो पार्किग में खड़ी 36 वाहनों पर 10 हजार 08 सौ का जुर्माना , बिना हेलमेट 04 वाहन पर 02 हजार का जुर्माना , बिना लायसेंस वाहन चालान के 03 वाहनों पर 03 हजार 06 सौ का जुर्माने के साथ ही अन्य धाराओं में कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया है।
शहर में यातायात प्रबंध व्यवस्था को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु आम जनता को समझाईस देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, नो पार्किग, आम रास्ते में वाहन खड़ी न करने हेतु समझाइश दिया गया है।
















