जांजगीर चाम्पा जिले में उप निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू
जांजगीर चाम्पा , 03-06-2022 4:43:33 AM
जांजगीर चाम्पा 02 जून 2022 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वायन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है तथा कार्यक्रम जारी होने के साथ-साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील हो गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में समस्त/कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का कठोरतापूर्वक अनुपालन किया जाना है।
















