जांजगीर चाम्पा - रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड , पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चाम्पा 31 मई 2022 - इस वक्त की बड़ी खबर जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ से आ रही है जँहा घूस लेते केमरे में कैद हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पटवारी देवेंद्र साहू का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो पैसा लेते और फिर उसे अपने लाकर में रखते हुए दिखाई दे रहे थे। जिला प्रशासन तक ये वीडियो पहुंचा, तो पामगढ़ के SDM ने इस मामले में जांच करायी, जिसमें मामला सही पाये पाये पर पटवारी देवेंद्र साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।
निलंबित पटवारी देवेंद्र साहू पामगढ़ तहसील के कोड़ाभाट के भुईगांव में पदस्थ थे पटवारी देवेन्द्र साहू को पामगढ़ मुख्यालय के कानूनगो शाखा में अटैच किया गया है। वहीं भुईगांव कोड़ाभाट के लिए रविकांत साहू को निर्देशित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एक किसान अपने जमीन संबंधी कार्य के लिए जब पटवारी देवेन्द्र साहू के पास पहुंचा तो उसने काम के एवज में रूपए की मांग की। बिना पैसे के पटवारी काम करने को तैयार नहीं था, लिहाजा पटवारी को पैसा देना पड़ा, मगर पटवारी को पता नही था कि रूपए देते हुए किसान ने चुपके से उनका वीडियो भी मोबाइल से बना रहा । जब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पटवारी के कारनामे सामने आ गए।
आपको बता दें कि कई पटवारी लगातार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में सलाखों के पीछे जा रहे है, लेकिन इस मामले में कोई कमी नहीं आ रही है। खुद मुख्यमंत्री तक इस मामले में शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने नाराजगी ब्यक्त की थी।
















