जांजगीर चाम्पा - युवती के साथ दुष्कर्म में मदद करने के सह आरोपी एक महिला व पुरूष गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 26-05-2022 12:46:35 AM
जांजगीर चाम्पा 25 मई 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 337/22 के अपहृता व आरोपी पतासाजी हेतु पुलिस पार्टी पूर्व में पुलिस चौकी छिदरा जम्मूतवी रवाना हुई थी, टीम द्वारा अथक प्रयास कर पीड़िता को जम्मूतवी से परिजनों की उपस्थिति में बरामद कर थाना जांजगीर लाया गया।
पीड़िता द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुनील निवासी मड़ई थाना सीपत जिला बिलासपुर द्वारा अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर बहला फुसलाकर अपहरण कर उसके गांव से नागपुर होते हुए महाराष्ट्र ले गये जहां आरोपी सुनील द्वारा अपने दोस्त के घर रखकर जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 337/2022 धारा 376 , 368 , 370 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी सुनील को दिनांक 23.05.22 को उसके रिश्तेदार के घर जम्मूतवी से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण के सह आरोपी गायत्री निवासी मड़ई थाना सीपत जिला बिलासपुर को दिनांक 24.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था तथा शेष फरार सहयोगी आरोपी आशीष उम्र 30 व सत्यदेवी उम्र 21 वर्ष निवासी मड़ई थाना सीपत जिला बिलासपुर को भी दिनांक 25 मई 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















