जांजगीर चाम्पा - महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , जेठ ही निकला हत्यारा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , जेठ ही निकला हत्यारा
जांजगीर चाम्पा 25 मई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 10 मई 2022 को मृतिका का जेठ फिरूराम उम्र 56 वर्ष निवासी चिस्दा ने हसौद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके छोटे भाई की पत्नी दुकलहीन अपने घर में अकेली रहती है जिसे किसी अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा सिर में धारदार ठोस चीज से मारकर हत्या कर दिया है।

फिरूराम की रिपोर्ट पर थाना हसौद में दिनांक 10.05.22 को मर्ग क्रमांक 19/2022 धारा 174 जा0फौ0 एवं अप.क्र. 82/2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध किया गया। 

विवेचना के दौरान दुकलहीन की हत्या उसका जेठ फिरूराम द्वारा जमीन विवाद को लेकर करने की बात सामने आने पर फिरूराम को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जमीन विवाद के कारण अपने भाई की पत्नी दुकलहीन की हत्या करना स्वीकार किया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी फिरूराम ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है, दुकलहीन का बेटा बजरंगी ने अपने हिस्से का डभरा खार में स्थित जमीन 07 डिसमील को 70000 रू में एवं भर्री खार में स्थित 06 डिसमील को 39000 रू. में मेरे पास बेचा है जिसका स्टाम्प में लिखा पढी कराकर रखा हॅू। जिस पर बजरंगी के मां दुकलहीन विवाद करती थी। 

उसके बाद मै बजरंगी से उसका नहर खार के 10 डिसमील जमीन को खरीदना चाहता था तो दुकलहीन ने जमीन को मुझे देने से मना कर दिया और उस जमीन को मेरे भाई का बेटा सीताराम को दे दिया। दुकलहीन साहू द्वारा बार बार जमीन बटवारा का फौती कटाने के लिये बोलने से तथा नहर खार के 10 डिसमील जमीन को नही देने से दुकलहीन नही रहेगी तो पुरा जमीन मेरा हो जायेगा इस उद्देश्य से जान से खतम करना सही होगा सोचकर दिनांक 09 -10 मई 2022 के रात्रि करीबन 02.00 बजे अपने ईट काटने के औजार टेसी से दुकलहीन के सिर में मारकर दुकलहीन की हत्या कर घर से दीवार कुदकर अपने घर चला गया और औजार को पानी से धोकर बाथरूम के पीछे छिपाकर रख दिया। मुझ पर किसी को शक न हो यह सोचकर मैं स्वयं थाना जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया था।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईट काटने के औजार टेसी को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 के अतिरिक्त धारा 450,201 भादवि की भी धारा जोड़कर आरोपी को दिनांक 25 मई 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल  भेजा गया। 
             
इस प्रकार हत्या जैसे गंभीर मामले की जांच कर आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने में  उप निरीक्षक योगश पटेल।थाना प्रभारी हसौद , प्रधान आरक्षक पूरन कैवर्त्य , आरक्षक मिरीश साहू , आरक्षक घनश्याम टंडन , आरक्षक बृजमोहन नेताम , आरक्षक , घनश्याम पाण्डेय और आरक्षक अरूण चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH