भारी पुलिस बल के बीच जांजगीर चाम्पा जिले में चला प्रसासन का बुलडोजर , 65 दुकानदार हुए बेरोजगार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारी पुलिस बल के बीच जांजगीर चाम्पा जिले में चला प्रसासन का बुलडोजर , 65 दुकानदार हुए बेरोजगार
जांजगीर चाम्पा 21 मई 2022 -  चाम्पा रेलवे स्टेशन के सामने लंबे समय से बेजाकब्जा कर संचालित कर रहे 65 दुकानों पर रेलवे ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बुलडोजर चलवा दिया प्रसासन की माने तो बेजाकब्जा कर बनाये गए इन दुकानों को हटाए जाने के बाद बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। 

शनिवार की सुबह 08 बजे से रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में तैनात थे। प्रशासन ने पहले उन्हें सामान निकालने के लिए समय दिया इसके बाद एक-एक कर सभी 65 दुकानों पर बुलडोजर चला कर जमीदोज कर दिया गया।

रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों को यहां से हटने का नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन मामला टलता रहा। आखिरकार दो दिन पहले बैठक कर शनिवार को बेजाकब्जा हटाने की रणनीति बनी और इस संबंध में चाम्पा SDM ने एक दिन पहले आदेश जारी करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई। 

इसी कड़ी में शनिवार की सुबह 08 बजे से रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में तैनात हुए। इसके बाद सभी दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित निकालने के लिए कुछ समय दिया, फिर ओवरब्रिज के पास से जेसीबी के माध्यम से दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। 

और दो JCB के जरिये से सभी 65 दुकानों को जमींदोज कर दिया गया बेजाकब्जा हटाने की यह पूरी कार्यवाही चांपा एसडीएम , SDOP पद्मश्री तंवर , तहसीलदार चंद्रशीला जायसवाल, नायब तहसीलदार, नगरपालिका सीएमओ प्रहलाद पाण्डेय , चाम्पा थाना प्रभारी मनीष परिहार सहित रेलवे व पुलिस बल की मौजूदगी में  की गई है।

बता दें की चाम्पा रेलवे स्टेशन के बाहर बेजाकब्जा धारियों की बाढ़ सी आ गई थी जिससे यहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती थी। इन दुकानों के हटने से यहां की बदहाल यातायात व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी। 

तहसीलदार चंद्रशीला जायसवाल का कहना है कि दुकानों को हटाने की सूचना दुकानदारों को पहले ही दे दी गई थी। दुकानों पर जेसीबी चलने के बाद मलबे को व्यवस्थित किया जाएगा। वहीं पौनी पसारी योजना के तहत बनी दुकानों में कुछ दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बाकी दुकानदारों को भी जगह देखकर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
भारी पुलिस बल के बीच जांजगीर चाम्पा जिले में चला प्रसासन का बुलडोजर , 65 दुकानदार हुए बेरोजगार
भारी पुलिस बल के बीच जांजगीर चाम्पा जिले में चला प्रसासन का बुलडोजर , 65 दुकानदार हुए बेरोजगार

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH