जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही , इस ग्राम पंचायत के सरपंच को पद से हटाने का आदेश किया जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही , इस ग्राम पंचायत के सरपंच को पद से हटाने का आदेश किया जारी
जांजगीर चाम्पा 16 मई 2022 -  जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कैथा के सरपंच रामरतन धनवार को कलेक्टर ने सरपंच पद से हटाने आदेश जारी किया है।

दरअसल ग्राम पंचायत कैथा के शिकायतकर्ता ध्वजा राम कश्यप ने कलेक्ट्रेट में शिकायत की थी कि वर्तमान सरपंच रामरतन धनवार के द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 2 /1 रकबा 48 हे मे से 0.35 एकड़ भूमि पर बेजा कब्जा कर मकान बाड़ी एवं कोठार बनाकर कब्जा किया हुआ है ।

उक्त भूमि पर सरपंच एवं उसका पूरा परिवार निवासरत है जिसके कारण ग्राम कैथा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को प्रोत्साहन और संरक्षण मिल रहा है। जबकि सरपंच द्वारा पंचायत आम चुनाव में नामांकन दाखिल करते समय इस तथ्य को छिपाया गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36/1 के तहत कार्रवाई करने आवेदन दिया था। उक्त मामले में नायब तहसीलदार हसौद से आवेदन पत्र के संबंध में जांच प्रतिवेदन मंगाया गया था जिस पर उक्त भूमि में सरपंच एवं उनके परिवार का कब्जा होने का प्रतिवेदन दिया है।

पूरे मामले पर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36 की उप धारा 1 के तहत एवं उक्त अतिक्रमण को हटाए नहीं जाने के कारण कैथा के सरपंच पद को रिक्त घोषित कर दिया है।

पंचायत उप संचालक अभिमन्यु साहू ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय पंच सरपंच का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को शपथ पत्र देना रहता है कि उनके द्वारा किसी शासकीय जमीन में किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार शपथ पत्र में गलत जानकारी देता है तो उसे पद से पृथक करने का पंचायतीराज अधिनियम में प्रविधान है। दोषी पंच सरपंच को जिला निर्वाचन अधिकारी पद से पृथक कर सकता है।
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही , इस ग्राम पंचायत के सरपंच को पद से हटाने का आदेश किया जारी

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH