अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने दी आमरण अनसन की चेतावनी , अधिकारियों में मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने दी आमरण अनसन की चेतावनी , अधिकारियों में मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा 15 मई 2022 -  बलौदा बाईपास सड़क पांच साल में पूर्ण नही होने पर विधायक के आमरण अनशन में बैठने की खबर लगते ही राजस्व व पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया । पिछले दो दिन से प्रशासनिक अमला लंबित मामलों के निराकरण के लिए डटा है। विधायक ने 15 दिन में सड़क में बंद पड़े काम व किसानों के भूअर्जन का मामला निराकृत नहीं होने पर सड़क में ही आमरण अनशन में बैठने की बात कही है।

शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता बिलासपुर उपअभियंता सोहनलाल डहरिया, राजस्व निरीक्षक रामायण प्रसाद सूर्यवंशी, पटवारी चारपारा लोचन साव, पटवारी बुचीहरदी मिथलेश सोनी, बलौदा पटवारी टिकेंद्र दीवान सहित ठेकेदार ने इस मार्ग में जहां-जहां दिक्कत आ रही है इससे विधायक सौरभ सिंह को अवगत कराया। राजस्व विभाग के अधिकारी ने दो दिन में सभी लंबित मामले का निपटारा करने की बात कही। वही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने ठेकेदार को ठरगाबहरा से चारपारा तक तत्काल काम शुरू करने को कहा है।

12 मई को विधायक सौरभ सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बलौदा बाईपास सड़क 6 साल बाद भी नही बन पाने के कारण आमरण अनशन में बैठने की बात कही है । विधायक ने अपने पत्र में कलेक्टर को लिखा है कि बलौदा बाईपास का निर्माण वर्ष 2017 में चालू हुआ था जो आज तक अपूर्ण हैं। अपूर्ण होने की स्थिति में लगातार 200-250 भारी वाहन बलौदा नगर से निकलकर बिलासपुर एवं अकलतरा की ओर जाते हैं। इससे नगरवासियों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। 

इसी को देखते हुए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बलौदा बाईपास सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी , जिसका कार्य वर्ष 2017 से जारी है, दुर्भाग्य की बात यह है कि इस गर्मी के मौसम में बलौदा बाईपास का निर्माण नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बाद भी बलौदा बाईपास निर्माण नहीं हो रहा हैं। अगर इस मौसम में बलौदा बाईपास का निर्माण नहीं होगा तो आने वाले समय में कब होगा। 

शासन प्रशासन की अव्यवस्था, ठेकेदार की मनमानी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये को देखते हुए सड़क में ही आमरण अनशन में बैठने का निर्णय लिया है। बलौदा बाईपास सड़क का कार्य पिछले दो दिन से राजस्व विभाग के अधिकारी व पटवारियों की टीम सड़क में पड़ने वाली किसानों की जमीन संबधित मामलो के निराकरण में लगे हुए हैं। वहीं शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम भी मौके में सड़क निर्माण कार्य मे आ रही समस्याओं केनिराकरण का आश्वासन दिया और ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू करने को कहा गया है।

विधायक केआमरण अनशन में बैठने की बात से सभी अधिकारी हड़बड़ा गए है । समय पर काम शुरू नही हुआ तो लोग भी विधायक के साथ सड़क पर उतरेंगे। क्योंकि यह नगर पंचायत व क्षेत्रवासियों के जनहित का मामला है । नगर से गुजरने वाले भारी वाहनों से सभी परेशान हैं। 6 साल में बाईपास सड़क नही बनने से लोगो मे आक्रोश भी है।

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कहा की 'राज्य सरकार ने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन में रोक लगाई है। अगर बाईपास सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो वे अकेले निर्माणाधीन सड़क के पास आम पेड़ के नीचे आमरण अनशन करेंगे।

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने दी आमरण अनसन की चेतावनी , अधिकारियों में मचा हड़कंप

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH