जांजगीर चाम्पा - घर अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोपी कुछ ही घंटे में गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 14-05-2022 9:05:09 PM
जांजगीर चाम्पा 14 मई 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 13 मई 2022 को प्रार्थिया ने थाना नवागढ़ में सूचना दर्ज करायी कि दिनांक 12 मई 2022 की रात्रि पीड़िता के घर अंदर घुसकर आरोपी संतोष कुमार कहरा हाथ-बाह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 120/22 धारा 457,354 भादवि. कायम किया गया।
महिला संबंधी अपराध होने से आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर आरोपी संतोष कुमार कहरा को घेराबंदी का गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने पर दिनांक 13.05.2022 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक राजेश पटेल , सउनि. अमृत भार्गव,आरक्षक अर्जुनलाल यादव, शिवभोला कश्यप,रामदेव साहू,दिलीप कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
















