जांजगीर चाम्पा जिले में फिर एक युवती ने शादी के झाँसे में आ कर गंवाई अपनी इज्जत
जांजगीर चाम्पा , 11-05-2022 7:59:27 PM
जांजगीर चाम्पा 11 मई 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 09 मई 2022 को पीड़िता ने पामगढ़ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राहुल कुमार बर्मन निवासी बुंदेला थाना पामगढ़ द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है।
पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 199/22 धारा 376 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण महिला संबंधी होने तथा प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु गठित कर आरोपी गिरफ्तारी के लिये संबंधित स्थानों में दबिश दिया गया।
दिनांक 10.05.2022 को आरोपी राहुल कुमार बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी बुंदेला थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
आरोपी राहुल कुमार बर्मन द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ़ उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे , सउनि अरूण सिंह , आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे , श्रीकांत सेंगर , भुवनेश्वर साहू , महेन्द्र राज का कार्य सराहनीय योगदान रहा।
















