जांजगीर चाम्पा - मोबाईल टॉवर पर लटका मिला युवक की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
जांजगीर चाम्पा , 05-05-2022 11:53:55 PM
जांजगीर चाम्पा 05 मई 2022 - गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मोबाइल टावर से लटका मिला है आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की होगी हालांकि इसका कारण स्पष्ट नहीं हैमामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जावलपुर निवासी शिवशंकर साहू का शव गुरुवार को बुधवारी चौक पर लगे मोबाइल टावर से लटक रहा था। टावर के बीच में केबल से लटका होने के चलते पहले किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में लोगों की नजर पड़ी तो पता चला कि केबल में युवक का सिर फंसा है और उसकी मौत हो चुकी है। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
हालांकि शव के केबल में इस तरह से फंसे होने के चलते हत्या कर लटकाने की भी आशंका है। बलौदा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि युवक नशे का आदी था।उसके केबल से लटक कर आत्महत्या करने की आशंका है। इसको लेकर उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
















