जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की पहल पर जिले को मिली बड़ी सौगात , अब नही करना पड़ेगा बड़े शहरों का रुख

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की पहल पर जिले को मिली बड़ी सौगात , अब नही करना पड़ेगा बड़े शहरों का रुख
जांजगीर चाम्पा 29 अप्रैल 2022 -  किडनी मरीजों को डायलिसिस कराने अब कोरबा, बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। आज जिला चिकित्सालय में 05 डायलिसिस मशीन लगा दी गई है। अब जांजगीर जिले के किडनी मरीजों को स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इससे समय और धन की बचत होगी।
 
कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा डायलिसिस मशीन का स्थानीय मरीजों के त्वरित लाभ देने आज दो मशीनों का ट्रायल कराया गया। जिला अस्पताल में आज लगाए गए डायलिसिस मशीन का कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने अवलोकन किया। उन्होंने डायलिसिस करा रहे किडनी मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
     
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जांजगीर शासकीय अस्पताल में डायलिसिस मशीन की सुविधा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जांजगीर में 5 डायलिसिस मशीनों की स्थापना पर जिले की आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि आज इन मशीनों का ट्रायल किया जा रहा है। इनका औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से किया जाएगा।
    
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि जिले के किडनी रोगियों को पहले कोरबा और बिलासपुर जाकर निजी क्लीनिक में डायलिसिस कराना पड़ता था। जिससे गरीब मरीजों को डायलिसिस कराने में काफी राशि खर्च करनी पड़ती थी। राज्य सरकार द्वारा अब यह सुविधा जिला चिकित्सालय जांजगीर में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने जिले के किडनी रोग ग्रस्त मरीजों को इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

जिला चिकित्सालय में स्थापित 5 डायलिसिस मशीनों से प्रति सप्ताह 90 डायलिसिस किए जा सकेंगे। एक मरीज को सप्ताह में 3 डायलिसिस की जरूरत होती है। इस प्रकार प्रति माह 360 डायलिसिस की सुविधा जिले के मरीजों को मिलेगी। इससे किडनी रोग ग्रस्त मरीजों को प्रतिमाह 30 हजार रूपये की बचत होगी।

जिला चिकित्सालय जांजगीर में आज दो डायलिसिस मशीन का ट्रायल किया गया। जांजगीर के किडनी मरीज रोहन तिवारी वार्ड क्रमांक 23 और रामकिशोर शुक्ला की किडनी का आज डायलिसिस किया गया। एक मरीज का डायलिसिस 3 से 4 घंटे तक किया जाता है।
     
डायलिसिस का संचालन टेक्नीशियन नीतीश श्रीवास द्वारा किया जा रहा है और कोलकाता के सुबोनित द्वारा इसका कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है।
    
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की पहल पर जिले को मिली बड़ी सौगात , अब नही करना पड़ेगा बड़े शहरों का रुख

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH