जांजगीर चाम्पा जिले में बड़ा सड़क हादसा , बारातियों से भरी कार पलटी तीन लोगो की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा , 17-04-2022 8:22:48 PM
जांजगीर चाम्पा 17 अप्रैल 2022 - जांजगीर चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई, घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 03 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी बारात में मस्तूरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी इलाके से मूलमुला थाना क्षेत्र के झूलन पकरिया आए हुए थे और दूल्हे की गाड़ी लेकर सैर सपाटे पर निकले थे इस दौरान पकरिया के जंगल में यह घटना घटित हुई। यह भी बताया जा रहा है कि सभी नशे में धुत थे। फिलहाल मुलमुला पुलिस मौके पर है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
















