जांजगीर चाम्पा , अर्धविक्षिप्त बुजुर्ग महिला का गुनाहगार गिरफ्तार , रेप के बाद की थी हत्या
जांजगीर चाम्पा , 10-04-2022 12:05:37 AM
जांजगीर चाम्पा 09 अप्रैल 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका अज्ञात महिला उम्र करीबन 56 वर्ष निवासी अज्ञात के अकाल मृत्यु की सूचना समुदाईक स्वास्थ्य केन्द्र डभरा से दिनांक 05 अप्रैल 2022 की सुबह 11.30 बजे प्राप्त होने पर मर्ग क्रमांक 22 / 2022 धारा 174 जा फौ कायम कर जांच शव पंचनामा कार्यवाही में लिया था।
मर्ग की जांच के दौरान मृतिका का नाम पता ज्ञात किया गया तब पता चला की मृतिका के पिता की मृत्यु 07 से 08 साल पहले हो गई थी मृतिका की माँ की मृत्यु भी 02 साल पहले हो गई थी मृतिका के घर में कोई सदस्य नहीं बचा था जिससे मृतिका विक्षिप्त होकर डभरा चौक तक घुमती रहती थी किसी को कुछ बोलती नहीं थी।
घटना स्थल के पास रहने वाली श्रीमति राधा बाई सिदार उम्र 70 वर्ष जो CHC डभरा से सुपरवाईजर के पद से सेना निवृत हो गई है वह मृतिका के पिता के साथ नौकरी की थी और वह मृतिका राधा बाई को बचपन से जानती थी तथा मृतिका भी राधा बाई को जानती पहचानती थी राधा बाई ही मृतिका को प्रतिदिन दोपहर 01:00 बजे व रात्रि 08:00 बजे भोजन उपलब्ध कराती थी।
मृतिका दिन भर राधा बाई सिदार के बगल खाली पड़े प्लाट में पेड़ के नीचे बैठे रहती थी रात होने पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने पर राधाबाई सिदार के घर के बगल स्थित विमल किराना स्टोर के बरामदा में रखे तखत पर सोती थी।
घटना दिनांक 05 अप्रैल 2022 के रात्रि 08 बजे मृतिका को राधा बाई सिदार के द्वारा खाना दिया गया था रात 10 बजे के बाद रोज की तरह विमल किराना स्टोर के तखत में जाकर सो गई थी।
रात्रि करीबन 01:30 बजे आरोपी किशन यादव निवासी डभरा विमल किराना स्टोर पहुच कर पीड़िता को जगाकर धर पकड़ करने का प्रयास किया और पीडिता के सिर के बाल को पकड़कर घसिटते हुये घटना स्थल राधा बाई सिदार के घर के बगल खाली पड़े प्लाट में ले जाकर मृतका के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर हाथ मुक्का से उसके मुंह एवं आँख मे प्रहार कर चोट पहुंचाया तथा सिंर को पत्थर में टकराकर जख्मी किया तथा अपने पैकेट में रखे हुये एक लोहे के राड़ को पीड़िता के प्रायवेट पार्ट में डाल दिया अत्याधिक रक्त स्त्राव होते देखकर पीड़िता को घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया।
खून से सने कपड़े एवं लोहे की राड़ को शमशान घाट जाने वाले रास्ते में नहर पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिये था मर्ग जांच उपरांत घटना स्थल के पड़ोसियों के कथन , सी.सी.टी.व्ही . फुटेज का अवलोकन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात अपराध क्रमांक 120/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा बी . एस . खुण्टिया के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर आरोपी को अपने हिरासत में लेकर उक्त घटना के बारे में बारिकी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में अपना जुर्म स्वीकार किया प्रकरण में धारा 376 भादवि जोड़ी गयी।
आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी किशन यादव पिता सहदेव यादव उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डभरा थाना डभरा को दिनांक 09 अप्रैल 2022 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी.आर. टंडन , सउनि . एस . एन . मिश्रा , सउनि , आदित्य प्रताप सिंह , प्र.आर. लालाराम खूटे , अनिल अजगल्ले , आर . महासिंह सिदार , दिपेन्द्र मधुकर , वेश जाटवर भुनेश्वर गर्ग का विशेष योगदान रहा।
















