जांजगीर चाम्पा - धान खरीदी प्रभारी रामायण यादव गया चंदे में , 77 लाख गबन का लगा आरोप , FIR हुआ दर्ज
जांजगीर चाम्पा , 07-04-2022 2:48:08 AM
जांजगीर चाम्पा 06 अप्रैल 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अश्वनी कुमार साहू पर्यवेक्षक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा पामगढ के द्वारा थाना शिवरीनारायण उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पामगढ के द्वारा गठित जॉच दल द्वारा जॉच रिपोर्ट पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि धान खरीदी केंद्र राहौद के प्रभारी रामायण यादव व उसके सहयोगी के द्वारा विपणन वर्ष 2021-22 में धान स्कंध में शासन को धोखाधडी कर 70 लाख 41 हजार रुपये का धान एवं 06 लाख 71 हजार 494 रुपये का बारदाना का कुल रकम 77 लाख 12 हजार 494 रुपये का गबन किया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 121 / 2022 धारा 420 , 409 , 34 भादवि का प्रथम दृष्टया का पाये जाने से पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ . अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी , एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर चाम्पा को घटना के बारे में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
















