जांजगीर चाम्पा - इंजीनियर राजेश देवांगन के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , प्रेमिका ने इस वजह से की थी हत्या

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - इंजीनियर राजेश देवांगन के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , प्रेमिका ने इस वजह से की थी हत्या
जांजगीर चाम्पा 05 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाई के रहने वाले एक इंजीनियर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि इंजीनियर राजेश देवांगन के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई है. राजेश देवांगन की हत्या उसकी प्रेमिका रेशमा खूटे और रेशमा खूटे का नंदोई रथराम ने मिलकर की है. दरअसल मृतक इंजीनियर राजेश देवांगन का रेशम खूटे से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था. रेशमा राजेश देवांगन के प्रेम संबंध से ऊब चुकी थी और उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन राजेश रेशमा के साथ अपने संबंध बनाए रखना चाहता था और संबंध तोड़ने पर समाज में अपने अवैध संबंध उजागर कर देने की धमकी भी रेशमा को देता था।

पुलिस के मुताबिक रेशमा लगातार राजेश से पीछा छुड़ाने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन राजेश इसके लिए तैयार नहीं था. रेशमा ने अपने एक रिश्तेदार रथ राम के साथ मिलकर 15 फरवरी 2022 को राजेश देवांगन को घर बुलवाया और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर, उसके लाश को गांव के बाहर एक खेत में पैरें के ढेर में छिपा दिया था. इधर दूसरी तरफ 15 फरवरी को सुबह से राजेश अपने घर से निकला हुआ था, और उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था. जब शाम तक राजेश अपने घर नहीं लौटा तो राजेश के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई थी।

16 फरवरी को ग्राम भिलाई के कुछ ग्रामीणों ने खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव देखा था और पुलिस को सूचना दिया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना किया तो पता चला कि मृतक युवक का शव ग्राम भिलाई निवासी राजेश देवांगन का है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने बलौदा थाने में दर्ज कराया था. पुलिस ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया था और हत्या के गुत्थी सुलझाने के लिए डाग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली थी. पुलिस लगातार विवेचना कर रही थी और विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिला की मृतक राजेश देवांगन का मितानिन के पद पर काम करने वाली रेशमा खूटे के साथ पिछले 1 साल से अवैध संबंध था।

पुलिस ने रेशमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. रेशमा ने पुलिस को बतलाया कि पिछले 1 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वह उस संबंध को तोड़ना चाहती थी, लेकिन राजेश संबंध तोड़ने के बजाय संबंध बनाए रखने की और समाज में संबंध उजागर कर देने की धमकी देता था. राजेश की मां भी मितानिन है और वह अपनी मां की फोन से रेशमा को फोन करता था जिसकी वजह से रेशमा और राजेश के कॉल डिटेल्स नहीं मिल पा रहे थे. इस वजह से विवेचना में काफी देर लगी. क्योंकि राजेश जब भी बात करना होता था तो अपने फोन से बात करने के बजाय अपनी मां के फोन से बात किया करता था. रेशमा का राजेश से मन भर गया था और वह उससे संबंध तोड़ने के लिए कह रही थी, लेकिन राजेश मानने को तैयार नहीं था. इससे वह परेशान हो गई थी और उसने हत्या करने की साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH