जांजगीर चाम्पा - चाचा बनने की खुशी में मिठाई लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत , खुशियां बदली मातम में

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चाचा बनने की खुशी में मिठाई लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत , खुशियां बदली मातम में
जांजगीर चाम्पा 2022 -  जांजगीर जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है युवक अपनी भाभी का बच्चा होने की खुशी में मिठाई लेने गया था। मिठाई लेकर जैसे ही लौटा तो उसकी बाइक को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कुली गांव में रहने वाला सुरेंद्र सिंह (27) के भाई नरेंद्र सिंह की पत्नी का बलौदा के अस्पताल में बच्चा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही सुरेंद्र बलौदा पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद वह अपने भाई के साथ बाइक में मार्केट में मिठाई लेने गया था।

बताया जा रहा है कि मिठाई लेने के पहले ही नरेंद्र सिंह किसी काम से उतर गया था और सुरेंद्र मिठाई लेने दुकान गया था। सुरेंद्र जैसे ही मिठाई लेकर लौट रहा था। उसी दौरान किसी गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पास में भीड़ लग गई। जिसके बाद नरेंद्र को इस बात की जानकारी लगी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है।

घटना के बाद सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि सुरेंद्र का भाई अपनी पत्नी को लेकर जांजगीर के बलौदा इलाके में ही पिछले कुछ समय से रह रहा था।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH