जांजगीर चाम्पा खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही , खनिजों का अवैध परिवहन करते 27 वाहन जप्त

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही , खनिजों का अवैध परिवहन करते 27 वाहन जप्त
जांजगीर चाम्पा 23 मार्च 2022 -  कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ते की टीम द्वारा सोमवार और बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आकस्मिक जांच की गई। टीम ने खनिज का अवैध परिवहन उत्खनन करने वाले 27 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जप्त कर थानों के सुपुर्दगी में सौंपने की कार्रवाई की गई।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि गत सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन /परिवहन/भंडारण मे लिप्त वाहनों  की सघन जांच किया गई । जांच में जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में खनिज रेत के 2 ट्रैक्टर वाहन अवैध परिवहन करते पाए जाने पर  ट्रैक्टर को जप्त किया गया।जिसे सुरक्षार्थ रखा गया है।
 
वही बाराद्वार थाना क्षेत्र मैं 1 रेत एवं 1मिट्टी (ईंट)के ट्रैक्टर वाहन जप्त कर सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए हैं। बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनिज निम्नश्रेणी चूना पत्थर के परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर  एवं खनिज मिट्टी (ईंट )के 1 वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की गई है। 

जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत जांजगीर टी.आई, एवं खनिज उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम द्वारा बिरगहनी क्षेत्र से खनिज निम्नश्रेणी चूनापत्थर के अवैध परिवहन करते 3 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। इन वाहनों को थाना जांजगीर मैं सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है|  
  
इसी प्रकार आज बलौदा थाना के नवागांव  क्षेत्र से 7 ट्रेक्टर वाहन खनिज रेत के 1 एवं ट्रेक्टर वाहन खनिज मिट्टी( ईंट) जप्त करने की कार्रवाई की गई। इन वाहनों को  जप्त करने की कार्रवाई कर सुरक्षार्थ बलौदा थाने में खड़ा किया गया है। 

पंतोरा थाना  क्षेत्र के केराकछार से 06 ट्रेक्टर वाहन खनिज रेत से भरे एवं 1 ट्रेक्टर गिट्टी , 1 हाइवा खनिज बोल्डर, 1 ट्रेक्टर खनिज मिट्टी ईंट, से भरे वाहनों को जप्त कर पंतोरा थाने में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। 

इस प्रकार कुल विगत 3 दिनों में 27 वाहनों पर कार्यवाही की गई है और सभी वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन )अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर , पी डी जाड़े  , खनिज सिपाही एम.आर.वर्मा एवं  सावंत सूर्यवंशी शामिल थे।
जांजगीर चाम्पा खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही , खनिजों का अवैध परिवहन करते 27 वाहन जप्त

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH