चुनाव में हारी पत्नी , जीतने वालों के तानों से परेशान होकर पति ने दे दी जान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव में हारी पत्नी , जीतने वालों के तानों से परेशान होकर पति ने दे दी जान
भद्रक 15 मार्च 2022 -  ओडिशा में पंचायत चुनाव में हारने के बाद लोगों के तानों से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की लेकिन वह बच गई और इस समय अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. दरअसल, यह महिला पंचायत चुनाव में हार गई थी जिसके बाद विजेता पक्ष के लोग महिला के पति को ताने मारने लगे थे।

मरने वाले शख्स की पहचान रमाकांत परिदा के रूप में हुई. जबकि उनकी पत्नी सुमति परिदा इस समय कटक के एससीबी अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने बताया कि भद्रक जिले के बासुदेवपुर प्रखंड के पद्मपुर ग्राम पंचायत के रमाकांत परिदा का रविवार शाम को विजय जुलूस निकालने के दौरान अशोक नायक के समर्थकों से विवाद हो गया।

दरअसल सत्तारूढ़ बीजद का समर्थन प्राप्त अशोक नायक ने पिछले महीने के अंत में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए परिदा की पत्नी सुमति को हराया था. पुलिस ने बताया, "विजेता उम्मीदवार के समर्थक रविवार शाम को विजय रैली निकाल रहे थे. उन्होंने रमाकांत को वहां देखा तो उन्हें पत्नी की हार को लेकर ताना मारने लगे. इसके बाद रमाकांत निराश हो गए और घर जाकर उनकी पत्नी से भी लड़ाई हो गई. जिसके बाद पत्नी ने कीटनाशक खा लिया.''

पत्नी की हालत देखकर रमाकांत ने भी गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली. रमाकांत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया. परिदा के परिवार ने सोमवार को इस मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

भद्रक SP चरण सिंह मीणा ने इंडिया टुडे को बताया, ''हमने मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि रमाकांत आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के चलने अपनी पत्नी से चुनाव नहीं लड़वाना चाहते थे. और जब पत्नी की हार हो गई और उन्हें ताना मारा गया तो घर आकर इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
चुनाव में हारी पत्नी , जीतने वालों के तानों से परेशान होकर पति ने दे दी जान

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH