जांजगीर चाम्पा - अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा , 14-03-2022 1:25:04 AM
जांजगीर चाम्पा 13 मार्च 2022 - जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैसों के मेन रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई , पुलिस शव पंचनामा कर वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।
पामगढ़ थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह लगभग 9.00 बजे करीब अज्ञात वाहन ने ग्राम कोसा निवासी शिवराज साहू पुत्र बलचंद साहू को उम्र 27 साल को ग्राम भैसों के पास अपनी चपेट में ले लिया जिससे शिवराज साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
















