मशहूर एक्ट्रेस रूपा दत्ता गिरफ्तार , रूपा दत्ता के कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशहूर एक्ट्रेस रूपा दत्ता गिरफ्तार , रूपा दत्ता के कारनामे जान कर हो जाएंगे हैरान
कोलकाता 13 मार्च 2022 -  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. साल्टलेक में चल रहे कोलकाता पुस्तक मेला के परिसर से शनिवार को एक महिला को पॉकेटमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार महिला का नाम रूपा दत्ता है. उसे बिधाननगर उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानकारी मिली कि गिरफ्तार महिला बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं. अभिनेत्री के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस हतप्रभ है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टॉलीवुड की दुनिया की इस नायिका आखिर पुस्तक मेले में पॉकेटमारी क्यों कर रही थी. पुलिस पूरी मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुस्तक मेले में गश्त के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला को कूड़ेदान में बैग फेंकते हुए देखा. उस समय उनसे पूछा गया कि वह यह बैग वहां क्यों फेंक कर जा रही हैं ? लेकिन पुलिस के सवाल का वह जवाब नहीं दे सकी. पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ शुरू की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद पुलिस महिला को लेकर आई और उसके बैग की तलाशी ली गई. तलाश के दौरान देखा गया है कि कि उस महिला के बैग में कई पर्स हैं. इसमें बहुत पैसा है. पुलिस संदेह के आधार पर महिला को पूछताछ के लिए बिधान नगर उत्तर थाना लाया गया।

लेकिन वह इस बात का अच्छा जवाब नहीं दे सकी कि उसके पास इतने पर्स कैसे आए. आखिरकार पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह अलग-अलग मेलों, बड़े आयोजनों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाया करती थी और पॉकेटमारी करती थी. कल उसके बैग से करीब 75 हजार रुपये बरामद किए गए।

लेकिन पुलिस तब हतप्रभ रह गयी, जब उन्हें पता चला कि महिला एक अभिनेत्री है. उन्होंने टेली वर्ल्ड के कई सीरियल में काम किया है. रूपा ने विभिन्न मेलों में बड़े हाईफाइड कार्यक्रमों में भाग लिया है. उसके पास से जो डायरी बरामद हुई. उसमें उसका हिसाब था कि उसने कितना पैसा कब लिया था, लेकिन वह ऐसा क्यों कर रही थी. इसकी जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस को शक है कि अभिनेत्री रूपा दत्त किसी बड़े गैंग की हिस्सा है. पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की है. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH