सुहागरात के दिन पति के मोबाईल पर आया पत्नी का एक वीडियो , उसके बाद हुआ यह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सुहागरात के दिन पति के मोबाईल पर आया पत्नी का एक वीडियो , उसके बाद हुआ यह
पलवल 12 मार्च 2022 -  हरियाणा के पलवल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. युवती के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया. आरोपियों ने वीडियो भेजकर उसकी शादी तुड़वाने की कोशिश की. पीड़िता ने पुलिस थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत 5 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि पीड़िता एक नवविवाहिता है.

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के मुताबिक नवविवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 6 मार्च को फारीदाबाद के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी. लेकिन शादी की रात ही सचिन नाम के एक युवक ने रेप के दौरान बनाया गया उसका वीडियो उसके पति को भेज दिया. वीडियो देखकर उसके पति ने उसे अपनाने से ही इनकार कर दिया. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह अक्टूबर 2021 में अपने चाचा के घर पर अकेली थी. उसी दौरान सचिन नाम का युवक दो अन्य युवकों के साथ उसके घर में घुस गया था।

उसने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया. लड़की का आरोप है कि कमरे में ले जाकर चाकू की नोंक पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. साथ ही उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो उससे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. साथ ही उसके वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की भी धमकी दी गई थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था. इतना ही नहीं आरोपी के परिवार ने भी शादी न करने पर उसे धमकी दी थी. हालांकि पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता की शादी कहीं और हो गई. जिसके बाद आरोपियों ने रेप का वीडियो शादी की पहली ही रात उसके पति के पास भेज दिया. पीड़िता का आरोप है कि वीडियो देखने के बाद उसका पति उसे उसके मायके छोड़ आया और अपनाने से इनकार कर रहा है. वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH