बहु के साथ ससुर के बन गए थे अवैध संबंध , जब बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तब

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहु के साथ ससुर के बन गए थे अवैध संबंध , जब बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तब
जयपुर 10 मार्च 2022 -  अलवर जिले में बहरोड़ कस्बे के पटेल नगर में 06 मार्च को पुस्तक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। जिसमें हवस की आग में अंधे हुए पिता और पत्नी ने मिल कर अवैध संबंधों में बाधक बने व्यापारी बेटे की रस्सी से गला घोट कर हत्या की थी। व्यापारी बेटे ने पिता को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। 

पुलिस उप अधिक्षक आनंद राव ने बताया कि 06 मार्च को कस्बे के पटेल नगर में पुस्तक व्यापारी विक्रम सिंह का शव घर में मिला था। पुलिस को शक था कि हत्या में कोई घर का ही सदस्य शामिल रहा है। जिस पर पुलिस ने मामले में जब कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक के पिता बलवंत यादव और मृतक की पत्नी पूजा दोनों ने विक्रम की रस्सी से गला घोट कर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

दोनों ने पुलिस को बताया कि 05 मार्च रात को विक्रम ने अपनी पत्नी पूजा को पिता बलवंत के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिस पर हुए झगड़े के बाद रात को दोनों ने विक्रम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी गला घोट कर हत्या कर कमरे में फंदा लगा कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस जांच में मामला खुल गया। मामले खुलने के बाद कस्बे लोग सकते में आ गए की कोई ऐसा भी कर सकता है यह चर्चा आम हो गई। बलंवत की उम्र जहां 64 वर्ष है वही पूजा की उम्र 29 वर्ष है।

परिजनों ने विक्रम के बाथरूम से गिर कर चोटिल होने से मौत होने का कारण लोगों को बताया गया था। जिसके बाद मृतक विक्रम के अन्तिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने शव पर चोट के निशान देखने के बाद रोक कर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने परिजनों को अन्तिम संस्कार करने से रोक दिया था। जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था और पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतक विक्रम सिंह की पत्नी व उसके पिता बलवंत यादव के आपसी अवैध सम्बंध करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मां की कैंसर के चलते मृत्यु होने के बाद बने। ऐसे में विक्रम ने पत्नी व पिता को घटना के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में देख लिया था। जिसके चलते दोनों ने मिलकर उनका राज उजागर नहीं हो इसके लिए विक्रम की रात को करीब तीन बजे हत्या कर दी थी।

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा अपनी पुत्रवधू के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का कोई गम उसके चेहरे पर नजर नहीं आया। बुधवार को जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो पुलिस आरोपियों के फोटो करवाने लाई तो पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बेटे की हत्या करने का बिल्कुल भी गम नहीं था। वहीं मृतक की पत्नी घूंघट निकाले बैठे रही। जबकी मृतक का छह वर्ष का बेटा भी है दोनों को उसका भी ख्याल नहीं आया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH