पिस्टल की नोक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म , धोखे से कार में ले जा कर दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिस्टल की नोक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म , धोखे से कार में ले जा कर दिया वारदात को अंजाम
रेवाड़ी 08 मार्च 2022 -  हरियाणा के रेवाड़ी में एक छात्रा के साथ पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। आरोपी पिता का एक्सीडेंट होने की बात कहकर उसे अपनी कार में बैठा ले गया और फिर राजस्थान के टपूकड़ा रोड पर एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। 

रेवाड़ी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वर्ष 2020 में जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी तो स्कूल से घर जाते समय मंजीत नाम का युवक उसका पीछा कर परेशान करता था। जनवरी 2021 में मंजीत ने एक मोबाइल देकर बात करने की धमकी दी। आरोपी ने बात नहीं करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।

डर के कारण छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। मार्च 2021 में स्कूल से वापस लौटने के दौरान युवक ने उसके पिता का एक्सीडेंट होने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया और पिस्टल दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। आरोपी उसे राजस्थान के टपुकड़ा रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया , बाद में आरोपी उसे गांव के निकट छोड़कर फरार हो गया। 

खुद के साथ हुई वारदात की जानकारी छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। शिकायत करने पर आरोपी युवक के माता-पिता ने माफी मांग ली थी। घटना के बाद छात्रा अपने मामा के घर चली गई। फरवरी माह में वह वापस अपने घर आई तो युवक ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। युवक आपराधिक किस्म का है और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज है। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH