सोमवार 07 मार्च को इन जिलों में कुछ घंटों के लिए हो सकती है इंटरनेट सेवा बाधित , जाने वजह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सोमवार 07 मार्च को इन जिलों में कुछ घंटों के लिए हो सकती है इंटरनेट सेवा बाधित , जाने वजह
कोलकाता 06 मार्च 2022 -  पश्‍च‍िम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) 07 मार्च (सोमवार) से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. यह परीक्षा 7 से 16 मार्च के बीच राज्य भर के 4194 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में 6.21 लाख से अधिक छात्राएं और 4.96 लाख छात्र शामिल होंगे. परीक्षाएं 7 मार्च को प्रथम भाषा के पेपर से शुरू होंगी और 16 मार्च, 2022 को वैकल्पिक विषयों के साथ समाप्त होंगी।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "इस साल 11,26,863 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे. यह अब तक का सबसे बड़ा नंबर है. पिछले वर्ष की तुलना में 50 हजार अधिक छात्र इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में शामिल होंगे. छात्रों को परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल बनाए रखना होगा. परीक्षा हॉल के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य है।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परीक्षार्थियों को परीक्षा के पहले सवा घंटे तक टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं होगी. बोर्ड का मानना है कि प्रश्न-पत्र मुख्य तौर पर शौचालय जाने के समय ही व्हाट्सऐप एवं अन्य माध्यमों के जरिये लीक किए जाते हैं. दूसरी तरफ परीक्षार्थियों के कुछ अभिभावकों ने इसका अभी से विरोध शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट बाद ही किसी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति देने का नियम था, लेकिन इसके अनुपालन को लेकर बहुत ज्यादा सख्ती नहीं की जाती थी. इस बार बोर्ड का रुख कड़ा है. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में क्लोज सर्किट कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए कुछ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्देश दिए हैं. सूत्रों के अनुसार मालदा , मुर्शिदाबाद और दिनाजपुर जैसे जिलों में इंटरनेट सेवाओं को रोका जा सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH